समाधान दिवस 111 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे सर्वाधिक राजस्व विभाग की शिकायतें पंहुची|

संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 40, विकास विभाग की 12,पुलिस विभाग की 30,विधुत विभाग की 08, व अन्य विभागों की 21 कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश अधिकारियो को दिये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकार अरविन्द मिश्रा आदि रहे|