आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वंदे मातरम की गूंज के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में फहराया गया तथा झंडे की सलामी दी गई। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वंदे मातरम गीत के माध्यम से भारत मां को याद किया गया। 
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया | इसके राष्ट्र गान गाया गया|डीएमनें कलेक्ट्रेट गेट के बाहर स्थापित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| वीर नारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वंशजों को सम्मानित किया| दोनों कारागार के बंदियों को फल वितरित किये| वृद्धा आश्रम सिरौली में फल व कपड़े वितरित किये| सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा नें विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया | पीआरडी जबानो ने परेड का आयोजन किया| विकास भवन कर्मियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी | कारगिल शहीद राकेश चन्द्र की पत्नी मिथिलेश कुमारी, 100 बार रक्तदान करने वाले अवर अभियंता राकेश गोयल, सफाई कर्मी कुसमा देवी को सम्मानित किया गया |
सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़
शहर के चौक पर साहस इंडिया ग्रुप के द्वार सामूहिक ध्बजा रोहण किया | जिसमे सुबोध शुक्ला, सुरेन्द्र पाण्डेय, नवीनं मिश्रा नब्बू, अन्नू दुबे, सौरभ मिश्रा, विमलेश मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संजय गर्ग आदि रहे |
दवा प्रतिनिधियों नें किया ध्वजारोहण
यूपी एमएमएसआरए के द्वारा शहर के रेलवे रोड़ पर ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष संगीत त्रिपाठी, सचिव त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी आदि रहे |
स्वतंत्रता दिवस के इतिहास को किया साझा
रजलामई के डीएवी इंटर कालेज में विधायक डा. सुरभि नें छात्र-छात्रओं के साथ क्रन्तिकारियों के बलिदान और त्याग को साझा किया| उन्होंने कहा की हम भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जायें लेकिन अपने गाँव, अपने शहर और अपने देश और उसकी संस्कृति से जुड़े रहने की जरूरत है| पूर्व प्रबन्धक विश्व नारायण, प्रधानाचार्य सुलभ गंगवार अभिनव दीक्षित आदि रहे|