बीजेपी की तिरंगा यात्रा में दिखा देश भक्ति का उत्साह

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन हुआ। जिसमे युवा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आया|
युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के साथ सैकड़ो भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। राष्ट्र गीतों की धुन पर निकल रही तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे गूंजे। टाउन हाल से शुरू हुई यात्रा स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, फर्रुखाबाद पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, सुजाता सिंह, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत,कृष्ण मुरारी राजपूत, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे I