सावन उत्सव में लोक संगीत की बही बयार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के ठंडी सड़क स्थित निर्मल धाम में लोक संगीत के स्वर ढोलक की थाप पर बिखरे तो सावन का महीना साकार हो उठा। इस अवसर पर राधा कृष्ण बा भगवान महादेव के स्वरूप भी सजाए गए तथा सावन क्विज आध्यात्मिक प्रतियोगिता हुई जिसमें विजई प्रतिभागियों को संस्था के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
संस्कार भारती के बैनर तले पावस उत्सव तीज के मौके पर इस अनोखे कार्यक्रम का संयोजन चित्र अग्निहोत्री ने किया| संचालन करते हुए उन्होंने सावन के महीने और उसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला| सावन के झूले, झूला गीत सावन एवं कजरी गीतों से और भजनों के समवेत स्वरों ने माहौल को भारतीय परंपरा से जोड़ने का काम किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. नवनीत गुप्ता ने आए हुए सभी सदस्यों परिवारियों का स्वागत किया| उन्होंने कहा कि यह महोत्सव संस्था का परंपरागत महोत्सव है, जो भारतीय संस्कार और संस्कृति को जीवंत बनाने का काम करता है। रजनी लोंगवानी, दीपक रंजन सक्सेना, नवीन मिश्रा, ज्योति गुप्ता, संजय गर्ग , अखिलेश पाण्डेय, दिलीप कश्यप, अरविंद दीक्षित, कवि शुक्ला, रामेंद्र कमठान, दिनेश अवस्थी, रविंद्र भदौरिया, डॉ रविंद्र यादव, संस्था सचिव कुल भूषण श्रीवास्तव आदि रहे|