शहादत दिवस पर शहीद क्रांतिकारी प0 राम नारायण आजाद को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद::(नगर संवाददाता) शहीद क्रांतिकारी प0 राम नारायण आजाद का शहादत दिवस धूम धाम से मनाया गया|  उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया| अग्रेजो को धूल चटाने वाले आजाद के पदचिन्ह पर चलने का संकल्प भी लिया गया|
नगर के साहबगंज चौराहे पर आजाद निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिकारी डा. गया प्रसाद के पुत्र क्रांति कटियार रहे| प0 राम नारायण आजाद के चित्र पर मुख्य अतिथि के साथ अन्य लोगों नें पुष्पांजली अर्पित की | उन्होंने कहा की रामनारायण आजाद देश के बड़े क्रान्तिकारी थे| आजाद हमेशा आजाद सोंच के धनी रहे| युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनें की जरूरत है| सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र प्रताप सिंह नें कहा कि प0 राम नारायण आजाद  जैसी शख्सियत होना बहुत मुश्किल है| सरल दुबे नें कहा कि युवाओं को आजाद से बहुत कुछ सिखने की जरूरत है| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी विधायक नें भी विचार रखे| इस दौरान बॉबी दुबे, आदित्य दीक्षित, रितेश शुक्ला, अरविन्द शुक्ला आदि रहे | संचालन वैभव सोमवंशी ने किया |