201 कांवड़ लेकर निकाली सामूहिक यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारत हिन्दू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से सामूहिक कांवड़ यात्रा को निकाला गया। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ, भोलेनाथ की अटूटू भक्ति भाव में रंग के भाव-विभोर आस्था का सौलाब उमड़ा|

दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने माँ गंगा के तट से जल भरकर पाण्डेक्श्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए| जिसमे 201 कांवड़ द्वारा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस वर्ष भी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और नौजवानों ने इस यात्रा में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया| रास्ते भर डीजे पर श्रृद्धालु‌ओं ने भोले नाथ की जय-जयकार से गगन भेदी नारे लगाये| कांवड़ यात्रा का जगह भक्तों ने आरती एवं पुष्प वर्षा की| यात्रा पांडेश्वर नाथ पर जलाभिषेक महा आरती प्रसाद वितरण एवं भंडारा के साथ यात्रा समाप्त हुई|
यात्रा में मुख्य रूप से हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, क्रान्ती पाठक, जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, डा. राधवेन्द्र अग्निहोत्री
रामू त्रिवेदी, अमन गुप्ता, गगन दुवे, मोन् तिवारी आदि रहे|