सपा नेता चन्नू यादव पर 25 हजार का ईनाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता चन्नू यादव पर पुलिस नें 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है| चन्नू गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहा है|
कोतवाली फतेहगढ़ के लोकोरोड़ भोलेपुर निवासी योगेन्द्र सिंह चन्नू यादव पुत्र शिव नन्दन सिंह व उसके भाई देवेन्द्र यादव उर्फ जग्गू को जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 व 2021 में जिला बदर किया था। भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। कोतवाली फतेहगढ़ में 12 जून 2024 को गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया| कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें 13 जून को जग्गू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था| जबकि चन्नू फरार चल रहा है| जिसके चलते 9 गस्त को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नें चन्नू के ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है| पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी है|