मार्ग दुर्घटना में घायल महिला नें भी तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन मार्ग दुर्घटना में दम्पत्ति घायल हुए थे| जिसमे बाइक चालक को मृत घोषित किया गया था| जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होनें पर उसे हायर सेंटर रिफर किया गया था| उपचार के दौरान महिला नें भी दम तोड़ दिया| पुलिस मृतक दम्पति के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है|
जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद हारगरैया निवासी मोरपाल अपनी पत्नी साबित्री के साथ बाइक से पांचाल घाट जा रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के गौटिया व जमापुर मोड़ के बीच कार ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया में चिकित्सक नें मोरपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी साबित्री को सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया| जहाँ कुछ घंटे चले उपचार के बाद साबित्री नें भी दम तोड़ दिया| मृतक दम्पति के पुत्र सुधीर वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया |