तालाब में उतराता मिला महिला का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रविवार को तालाब में महिला का शव उतराता मिला| महिला वर्तमान में ईंट भट्टा चौकीदार के पास रह रही थी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी महिला 45 वर्षीय शिवानी पत्नी इंद्रपाल कुशवाह उर्फ भीमा का शव रविवार को निविया-दहेलिया के बीच सड़क किनारे तालाब में उतराता मिला | ग्रामीणों नें इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी| जिसके बाद सीओ रविन्द्र नाथ राय , थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी, अपराध निरीक्षक कामिल खां, उप निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक अक्षय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की| मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का मायका कमालगंज के भगुआ में है| इंद्रपाल जो घटना स्थल से महज 500 मीटर दूर ईंट भट्टे पर चौकीदार है| मृतका बीते 6 महीनें से इंद्रपाल के साथ रह रही थी| वह शराब पीने की आदी थी| वह दिमांग से भी विक्षिप्त थी| इंद्रपाल नें पुलिस को बताया कि बीते 1 अगस्त को शिवानी अपने मायके जानें के लिए कहकर निकली | वह 500 रूपये भी लेकर गयी| लेकिन वह मायके नही पंहुची और उसका शव तालाब में मिला| सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|