हुक्का बार! से किशोरी, युवक व संचालक को दबोचा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें कथित हुक्का बार से किशोरी व युवक के साथ ही दुकान मालिक को उठाया है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कथित हुक्का बार से एक किशोरी व उसके साथी युवक के साथ पकड़ा| पुलिस नें दुकान मालिक को भी उठाया है| पुलिस के पंहुचने पर हड़कंप मच गया |
तीन माह पूर्व भी पुलिस नें दी थी दबिश
शहर कोतवाली नें मोहल्ला गढ़ी कोहना स्थित हुक्का बार में दबिश देकर कई युवकों को हुक्का गुड़गुड़ाते पकड़ा था| पुलिस को यहीं से ही एक बोरी में हुक्का बार से सम्बन्धित सामान भी बरामद हुआ था|
रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी राजेश गौतम नें बताया कि बालिका और युवक को पकड़ा गया है| दुकान संचालक भी पुलिस के कब्जे में है| पुलिस जाँच कर रही है| शहर कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही पर विचार होगा|