सपा कार्यालय पर ‘संविधान मान स्तंभ’ की हुई स्थापना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में संविधान मान स्तंभ की स्थापना की गयी|
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो संविधान मान स्तंभ पीडीए मंदिर के तौर पर हर जनपद में स्थापित करवाया है, निश्चित तौर पर आने वाले समय में जनपद के सभी वर्गों के लोग हमारी पार्टी से जुड़ेंगे और यह अपने आप में एक मिसाल है।
पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा सपा के प्रति लोगों में विश्वास बड़ा है, निश्चित तौर पर हम लोकसभा चुनाव जीत गए थे परंतु हमें छल से हराया गया। आने वाले समय में प्रदेश में 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं| लोकसभा के प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि बीजेपी एक धोखेबाज और लोगों को मूर्ख बनाने की पार्टी है। देश में सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का काम सबसे ज्यादा बीजेपी ने किया। पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा हमारा डॉ. अंबेडकर ने जो संविधान लिख दिया है वह वास्तव में समाज के पिछड़े और शोषितों के लिए एक वरदान से कम नहीं है| फिर भी आज बीजेपी अपने खास लोगों को नौकरियों में समायोजित करने के लिए लगातार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती रहती है। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि यह स्तंभ भारतीय जनता पार्टी के ताबूत की आखिरी कील होगी| पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संविधान की सबसे अहम भूमिका है, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव, मनोज मिश्रा, साजिद खान, नीलम सिंह, मुजाहिद अंसारी, मो इजहार खान, जितेंद्र यादव सिरौली, जिला प्रवक्ता विवेक यादव आदि रहे|