कच्चे मकान की छत गिरने से युवती घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गयी| जिससे हड़कंप मच गया| छत के मलबे की चपेट में आने से युवती घायल हो गयी| उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी सतीक पुत्र नसरुल्ला का कच्चा मकान है| जिसकी छत अचानक रविवार को 3 बजे भरभरा कर जमीदोज हो गयी| जिसकी चपेट में आने से युवती सहरीन बानो घायल हो गयी| उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया| मामले की जानकारी लेखपाल अमित राठौर को दी गयी|