आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हालत नाजुक हो गयी| उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी 55 वर्षीय उर्मिला पत्नी धनपाल बरसात होनें पर नाली की सफाई कर रहीं थी| उसी दौरान तेज आबाज के साथ आकाशीय बिजली विद्युत पोल पर गिर गयी| जिससे पास में ही नाली साफ कर रही उर्मिला बेहोश हो गयी| इसके साथ ही लोगों के घरों में इलेक्ट्रनिक उपकरण जल गये| जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी|ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को सूचना दी| उन्होंने मौके पर लेखपाल को जांच के लिए भेजा।
अमृतपुर में खोला गया बाढ़ नियंत्रण कक्ष
तहसील अमृतपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को खोला गया है | जिसमे 9 कर्मचारियों की तैनाती की गयी है| हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है| उप जिलाधिकारी अतुल कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह को दी है| जिसमे 6 अमीन व 3 संग्रह सेवको की 8 घंटे की तैनाती की गयी है| 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष चालू रहेगा| जिसको लेकर हेल्पलाइन नंबर (9511021121) भी जारी किया गया है|