विवाहिता नें ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)विवाह के महज 4 साल बाद ही विवाहिता फांसी के फंसे पर झूल गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी 25 वर्षीय सलोनी पत्नी गौरव यादव नें साड़ी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली| गौरव का विवाह बीते 4 साल पूर्व कन्नौज के इंदरगढ़ निकारिमपुर उमरदा से हुआ था| उसके एक पुत्री कांता उर पुत्र जयकांत हैं| मृतका के पिता रामपाल नें बताया कि रात 11 बजे करीब दामाद गौरव ने की जानकारी दी| मृतका की माँ रानी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| आपसी समझौते के चलते मायके पक्ष नें कार्यवाही नही की|