गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किए गए ताजिए

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)मोहर्रम की 10 तारीख के मौके पर बुधवार को ताजियों का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। ताजियों को गमगीन माहौल में करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के जिले भर में इंतजाम किए थे, जगह-जगह हर तिराहे चौराहे पर नाकेबंदी कर पुलिस मुस्तैद रही।
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पहनी नजर बनाए रहे। यौमे आशूरा के दिन इस्लाम के अनुयायियों ने सुबह कुरान खानी करके शरबत व अन्य खाने की चीजों पर नजरों न्याज कराई।
वीडिओ दिखने के लिए लिंक पर क्लिक करे JNI न्यूज़
मजलिसों में नोहा ख़्वानी की गई। इस दौरान आलमें दीन ने तकरीर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाते हुए मुसलमानों को उन्हीं की तरह दीन की हिफाजत करने की ताकीत की। जिसके बाद जुलूस की शक्ल में ताजिए कर्बला को रवाना हुए तो सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा या हुसैन या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल
गमगीन हो गया। गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिए को कर्बला में ले जाकर दफन किया गया। मोहल्ला नखास में जरदोजी से तैयार ताजिया इमामबाड़े पर रखा गया जहां लोगो ने पहुँचकर ज़ियारत की। वही छोटाबंगशपुरा से ताज़िया लेकर मातम के साथ निकले ताजिएदार नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कर्बला पहुंचे। जहां पर ताजियों को रंजो गम के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान शिया हजरात ने सीनाजोरी मातम किया। इस बार शिया हाजरात ने छुरियो आदि से मातम नहीं किया। वही कायमगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज व कंपिल सहित जिले के अन्य हिस्सों में जगह-जगह ताजिया दारों ने गमगीन माहौल में मातम के साथ अपने अपने घरों व इमामबाड़ो से ताजिया ले जाकर नजदीकी कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया। मोहर्रम पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। बीती रात्रि मुस्लिम परिवारों ने घरों, मस्जिदों सहित अन्य स्थानों पर इबादत कर गुजारी जगह-जगह कुरान ख़्वानी की व्यवस्था की गई।