करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर संवाददाता) करंट लगने से ग्रामीण युवक की हालत गंभीर हो गयी| उसे परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ मृत घोषित कर दिया गया|
थाना जहानगंज के ग्राम पकरिया निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पाल पुत्र राकेश चन्द्र बुधवार को सुबह पंखा चलानें के लिए तार लगा रहा था| उसी दौरान उसके जोरदार करंट लग गया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी | जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया| पिता राकेश कुमार राजकुमार को लेकर सुबह 6:20 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचे | जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी रतनेश व माँ शान्ति देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| राजपूताना चौकी प्रभारी अच्छे लाल पाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा|