सपा के प्रतिनिधि मंडल नें समझा व्लाक अध्यक्ष का भूमि विवाद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाद दाता) थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोध में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल ने पंहुच सपा के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद पाल के मामले को समझा और प्रशासन से न्याय की मांग की |
मौके पर पंहुचे पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, डा. जितेन्द्र सिंह यादव प्रदेश सचिव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा,
विधान सभा भोजपुर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव इलीयाश मंसूरी आदि नें पीड़ित से वार्ता की| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने दोनों दोनों पक्षों की बात सुनकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया व जमीन को लेकर खड़े विवाद को बीच का रास्ता निकालने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की प्रथम दृष्टया मामला यह प्रतीत होता है कि अरविंद पाल के साथ गलत हुआ और इन्हें न्याय मिलना चाहिए। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार के शासन और प्रशासन से अपील है कि पीड़ित को न्याय अवश्य दिया जाये| पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा यह मामला सत्ता संरक्षण का लगता है| जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि आज की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुभाष पाल, राजेंद्र पाल, राकेश दिवाकर राका, नफीस अहमद ,अनुराग यादव, अशोक अंबेडकर ,बंटी यादव, शिव शंकर शर्मा ,अत्ताउल्लाह, इरफान, खुर्शीद नेता ,गौरव यादव, शिवम यादव, अखिल कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।