नवागंतुक एसपी ‘आलोक प्रियदर्शी’ नें संभाला चार्ज

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में नये पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने साफ कहा की सरकार की मंशा के अनिरूप अपराध और अपराधी बर्दाश्त नही किये जायेंगे |
पुलिस लाइन पंहुचे एसपी को सलामी दी गयी| इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें उनको पुलिस की अन्य जानकारी भी दी| एसपी नें कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी| जिले में कानून का ही राज चलेगा|