सीमा विवाद में चार घंटे फांसी पर झूलती रही वृद्ध की लाश, जिम्मेदारी से बचती रही खाकी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वृद्ध की लाश पेड़ पर चार घंटे फांसी के फंदे पर झूलती रही | उधर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही| चार घंटे पुलिस नें इस बात की जाँच करने का प्रयास नही किया की आखिर वृद्ध कौन है और उसने क्यों फांसी लगायी | बल्कि जाँच इस बात की होती रही की कैसे भी घटना स्थल दूसरे थाना क्षेत्र में होना साबित किया जाये| मजे की बात तो यह है कि मामले की सूचना आलाधिकारियों को भी नही दी गयी| बाद में अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और कार्यवाही शुरू की| शव की शिनाख्य्त नही हुई|
दरअसल थाना कादरी गेट के अमेठी कोहना दुर्वासा ऋषि आश्रम के पीछे ग्रामीण शिवाजी के खेत में एक बेरी के पेंड पर वृद्ध का शव गमछे और रबड़ की रस्सी से झूलता हुआ चरवाहों ने देखा | मामला सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच का है| पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी| थाना कादरी गेट पुलिस नें दावा किया कि घटना स्थल उनके थाने की सीमा में नही है| वहीं घटना स्थल थाना कादरी गेट और राजेपुर क्षेत्र की सीमा पर होनें के कारण विवाद फंस गया | इस विवाद में शव लगभग 4 घंटे पेंड पर भीषण गर्मी में झूलता रहा| जिसके बाद मामला अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह के संज्ञान में आनें पर पुलिस हरकत में आयी| सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष राजेपुर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट अबध नारायण पाण्डेय, फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतार के उसकी तलाशी ली |
शव की जेब में निकला सुसाइड नोट

पुलिस नें शव की तलाशी ली | मिली जानकारी के मुताबिक शव की तलाशी में एक सोसाइड नोट भी मिला है| जिसमे कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं| फिलहाल पुलिस नें सोसाइड नोट को गुप्त कर दिया है|
लापरवाही की क्या तय होगी जिम्मेदारी ?
स्थानीय लोगों नें सबाल खड़े किये| जिस तरफ से पुलिस की लापरवाही से शव चार घंटे फांसी के फंदे पर झूलता रहा| जिसमें कार्यवाही भी जिम्मेदारों पर तय होनी चाहिए |
सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि शव की शिनाख्त नही हुई है| विधिक कार्यवाही की जा रही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है|