भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाजपा नेता नें गाली-गलौज और जान से मारनें की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस विवेचना कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी भाजपा मंडल महामंत्री विवेक सिंह नें एफआईआर दर्ज करायी | जिसमे कहा कि 16 जून को सायं 8 बजे जब घर पंहुचे तो पहले से मौजूद चचेरे भाई धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू नें गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारनें की धमकी दी| जब डायल 112 पुलिस को बुलाया तो तो वह मौके से फरार हो गया| मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजीव सिंह को दी गयी है|