बीजेपी की लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का दर्द

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली लेकिन मनमाफिक जीत ना होनें से भाजपा चिंतित है| इसके साथ ही आगामी 2027 में विधान सभा चुनाव भी होनें हैं| लिहाजा बीजेपी नें संगठन के नेताओ के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यकर्ताओं के मन कका दर्द जानने का प्रयास किया| जिसमे कार्यकर्ताओं का दर्द फूटा|
चुनाव समीक्षा बैठक एमएलसी व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज रजनी कान्त महेश्वरी व एमएलसी
अवनीश पटेल नें की| जिसमे कई कार्यकर्ताओं नें नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में समन्वय ना होनें की बात कही| कार्यकर्ताओं नें आरोप लगाये की बिना पैसे के कोई भी विभाग नही सुनता| पूर्व जिलाध्यक्ष नें कहा कि कार्यकर्ताओं को छोड़ों नेताओं की बात पर अधिकारी तबज्जो नही देते | बैठक में आरोप लगाये गये की राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के भ्रष्टाचार चरम पर है| कार्यकर्ताओं नें यह भी आरोप लगाये की नेता ठेके विपक्षियों को दिया देतें है जिससे पार्टी का कार्यकर्ता नाखुश है| एक जिला महामंत्री नें सुझाब दिया कि प्रशासन और नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो जिससे उनमे समन्वय की समस्या ना रहे| कार्यकर्ताओं नें कहा की विभागों में नेताओं की सिफारिश के बाद भी पैसे पड़ जातें है| यही चलता रहा तो आगामी 2027 का चुनाव भी प्रभावित हो सकता है | बैठक में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, विधायक आदि रहे|
दो मंडल अध्यक्षों नें की अकेले में वार्ता
मंडल अध्यक्ष अचरा अजय वीर व मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत नें एमएलसी रजनी कान्त से अकेले में वार्ता की|