आग से गृहस्थी राख,जिंदा जले मबेशी

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खाना बनाते समय अचानक चूल्हे की चिंगारी की आग से घर में आग लग गयी| दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया| आग में मबेशी जिन्दा जल गये और बाइकें भी जलकर राख हो गयीं|
थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में अचानक घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। दोपहर बाद लगी आग ने जानवरों सहित घरेलू सामान को जला दिया। आग से कई घरों को भारी नुकसान हो गया। मुन्नालाल, छेदा लाल, धीर सिंह के मकान में आग लगने के कारण भैंस सहित दो बाइक जल गई व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पास में ही रखा परचून का खोखा आग की चपेट में आने से जल गया। आग बुझाते समय मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल भी झुलस गई। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी, क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय, उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अतुल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल अरूण यादव, प्रधान पंचम सिंह व कोटेदार रोहित मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ग्रामीणों का नुकसान हो चुका था। एसडीएम ने बताया कि नुकसान की भरपाई का आकलन लेखपाल अरूण यादव द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद क्षतिपूर्ति के लिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।