करंट लगनें से गाय की मौत, जेई कार्यालय के बाहर दिया धरना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कई बार अवर अभियंता से पोल में करंट आनें की शिकायत पर भी सप्लाई ठीक नही की गयी| जिससे गाय की मौत हो गयी| आक्रोशित युवा व्यापार मंडल नें धरना देकर कार्यवाही की मांग की और जेई और लाइन मैंन के खिलाफ धरना दिया | पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया |
युवा व्यापर मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव नें टाउन हाल पर अवर अभियंता अब्दुल मजिद अली व लाइन मैंन साबिर के खिलाफ मोर्चा खोला| दरअसल नौलक्खा में एक लोहे के विद्युत पोल पर कई दिनों से करंट आ रहा था | जिसकी शिकायत जेई अब्दुल मजिद से की गयी| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| जिसके चलते करंट की चपेट में आनें से गाय की मौत हो गयी| जिसके विरोध में व्यापारी नेता अंकुर मिश्रा अपने समर्थकों के टाउन हाल पर जेई कार्यालय पर धरने पर बैठ गये| जलगभग डेढ़ घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अमित गंगवार मौके पर पंहुचे और तहरीर लेकर कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद धरना समाप्त हुआ | इस दौरान रोहन कश्यप, राजा निषाद, सैयद माजिद अली, अरशद अली, गोविंद बाथम, नितिन वर्मा, करीम खान, एहसान अली, गोपाल सिंह कश्यप, मोनू मिश्रा, गोविंद बाथम, उत्कर्ष वर्मा रहे|