23वे चरण की मतगणना में सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य 4026 मतों से आगे

FARRUKHABAD NEWS Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के 23 वे चरण की मतगणना का परिणाम आ गया है,जिसमे सपा के डॉ नवल किशोर शाक्य भाजपा के मुकेश राजपूत से 4026 मतों से आगे चल रहे है| 23 वे चरण में सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य को 4,06495 मत व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 4,02469 मत प्राप्त हुए है वही बसपा प्रत्याशी क्रान्ती पाण्डेय को 37088 मत प्राप्त हुए है| कुल मतगणना 8,58535 मतों की हुई है| वही फर्रुखाबाद के 3597 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया है|