18 वे चरण की मतगणना में सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य 3171 मतों से आगे

FARRUKHABAD NEWS Politics- Sapaa Politics-BJP लोकसभा चुनाव 2024

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद लोकसभा के 18वे चरण की मतगणना का परिणाम आ गया है,जिसमे सपा के डॉ नवल किशोर भाजपा के मुकेश राजपूत से 3171 मतों से आगे चल रहे है| 18 वे चरण में सपा के नवल किशोर शाक्य को 317736 मत व भाजपा के मुकेश राजपूत को 314565 मत प्राप्त हुए है वही वसपा प्रत्याशी क्रान्ती पाण्डेय को 29537 मत अभी तक प्राप्त हुए है| कुल मतगणना 671718 मतों की हुई है,जिसमे 2837 मतदाताओ ने नोटा का विकल्प चुना है|