संदिग्ध हालत मे दुकानदार से सीने में गोली लगने से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) संदिग्ध हालत में दुकानदार के घर में उसके सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला स्वामी निवासी 42 वर्षीय बृजवासी पुत्र रोशन लाल घर पर परचून की दुकान चलाता था | वह शराब पीने का भी आदी था| जिसके चलते उसका उसकी पत्नी रजनी के साथ विवाद होता रहता था | शुक्रवार को सुबह बृजवासी व उसकी पत्नी रजनी के बीच विवाद हुआ| रजनी नें बताया की विवाद के चलते वह अपने मायके बराकेशव चली गयी| उधर घर के भीतर बृजवासी की सीने में गोली लगनें से मौत हो गयी| उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला | सूचना मिलने पर सीओ अरुण कुमार, कोतवाल मनोज भाटी व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुचे और जाँच की| पुलिस को एक तमंचे की नाल कारतूस का खोखा फंसी हुई छप्पर में अटकी मिली,जबकि उसका हत्था मृतक के पास पड़ा था| घर व दुकान में तोड़फोड़ भी मिली| सीओ नें बताया जाँच की जा रही है|