भगवत प्राप्ति के लिए समर्पण जरूरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भागवत कथा के दौरान कथा व्यास नें बताया कि यदि भगवान प्राप्ति करनी है तो समर्पण भी गोपियों की तरह होना चाहिए | कथा के महासागर में श्रद्धालुओं नें आस्था के गोते लगाये |
शहर के पांडेश्वर नाथ शिवाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठी परिक्रमा के दिन सुबह सुनीता व उमेश मिश्रा के द्वारा आचार्य रामजी रवि व आचार्य नितिन नें पूजन कराया| नारदानंद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम शुक्ला ने सस्वर मूल पाठ किया| कथा व्यास प. बजरंगी महाराज नें बताया कि गोपियों जैसा समर्पण होनें पर भगवान श्रीकृष्ण प्राप्ति सम्भव है | गोपियों नें श्रीकृष्ण के अतिरिक्त और किसी को भी अनुभव नही किया| उन्होंने कथा में आत्मा और परमात्मा के मिलन का रास्ता बताया | कथा में डा. जेएम वर्मा, डा. मनोज चतुर्वेदी, सेवा परमो धर्म: फाउन्डेशन के अध्यक्ष केदार शाह, विमल दीक्षित, सुनील कुमार, देश दीपक, उदित अग्रवाल , कृष्ण कुमार रहे|