अचूक निशाना साध निशानेबाजों नें भेदा लक्ष्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने लक्ष्य भेदकरअचूक निशाना लगाया| विजयी निशानेबाजों को सम्मानित किया गया|
अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूंटिंग अकैडमी फतेहगढ़ द्वारा 25 मई से 30 मई तक आयोजित चौथी फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप में मंडल और प्रदेश के कई हिस्सों से निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। अकादमी के प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल प्रमाणित कोच भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस पांच दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के साथ सम्मान किया। इस चैम्पियनशिप में कई इवेंट्स का आयोजन हुआ जिसमें 10 मी एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ युवा महिला – अक्षरा सिंह ने 400 के स्कोर में 348 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, रितु ने 400 में 345 के स्कोर में रजत पदक पाया। 10 मी एयर राइफल पीप साइट एनआर पुरुष में जितेंद्र कुमार ने साथ स्वर्ण पदक, रवि रतन ने रजत,तो मोहित राणा ने कांस्य पदक विजेता का खिताब हासिल किया। 10 मी एयर राइफल पीप साइट जे.आर. पुरुष में नितिन कुमार 341/400 के स्कोर पर स्वर्ण पदक, धर्मेंद्र ने रजत पदक, तो उपेंद्र सिंह रजत पदक और कन्नौज के अभिषेक पाल कांस्य पदक पर कब्जा जमा पाए। 10 मी एयर राइफल पीप साइट एन आर युवा पुरुष ईवेंट में रितिक और आयुष माथुर ने स्वर्ण, वंश कटियार रजत, कुशाग्र चौहान कांस्य पदक जीते। 10 मी एयर राइफल पीप साइट एन आर सब यूथ में निखिल कुमार ने स्वर्ण पदक गौरव पटेल रजत, राहुल कुमार कांस्य पदक तो विकाश यादव ने स्वर्ण पदक दीपेंद्र राठौड़ ने रजत के साथ प्रांजुल ने कांस्य पदक विजेता बने। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सेवा पुरुष राजन पाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने 355/400 का स्कोर कर स्वर्ण पदक तो राहुल यूपी पुलिस ने रजत पदक पर संतोष जताया।
10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएसएफ यूथ महिला में नंदिता सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता,तो एन आर जूनियर महिला इवेंट की पल्लवी कुमारी ने स्वर्ण पदक पर दमदारी दिखाई। नैंशी यादव, गौरी श्रीवास्तव ने क्रमश: स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता। एन आर इंडिविजुएल पुरुष में शक्ति नंदन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। और इसी क्रम में 10 मीटर पिस्टल अनुभवी पुरुष में सुख पाल सिंह ने स्वर्ण पदक तो राम महेंद्र सिंह ने रजत पदक जीत एक अनोखा संदेश दिया। मुख्य अतिथि राम महेंद्र रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी ने 65 की उम्र में अचूक निशाना साध रजत पदक जीता। राहुल तोमर अंतरराष्ट्रीय शूटर के साथ, सुखपाल सिंह आर आई कन्नौज पुलिस ने भी अचूक निशाने के साथ स्वर्ण पदक पर हक जमाया। डॉ आर.पी चतुर्वेदी के साथ सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।