स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पुख्ता करनें की मांग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव के बाद अब 4 जून को मतगणना की तैयारी है | लिहाजा सपा ईबीएम की निगरानी में भी लगे हुए हैं | सपाईयों नें मंडी परिसर से आवार गौवंशों को पकड़ने की मांग भी की|
सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य के साथ अन्य सपाई आलू मंडी परिसर में ईबीएम की सुरक्षा में बनाये गये सुरक्षित कक्ष की निगरानी की| प्रदेश सचिव नें बताया कि स्ट्रांग रूम (सुरक्षित कक्षों) की सुरक्षा के लिए बनाये गये बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त कर दिया| लिहाजा सपाईयों नें आवारा गौवंशों को पकड़नें के लिए मांग की है| इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने की जिला प्रशासन से मांग रखी है | रॉबिन यादव, बबलू शाक्य, एमपी सिंह शाक्य, अर्जुन शाक्य, संदीप सिंह यादव, गुरदीप यादव, अरविंद साहू, मोहित शाक्य आदि रहे।