ईश्वर प्राप्ति के लिए जरूरी नही सांसारिक साधन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सेवा परमो: धर्म फाउन्डेशन के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में ईश्वर प्राप्ति के साधनों के बारे में वर्णन किया गया|
शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर में आयोजित कथा में प. बजरंगी महाराज नें मनु-शतरूपा चरित्र व सती प्रसंग के विषय में विस्तार से कथा के माध्यम से वर्णन किया| महिलाओं को स्त्री धर्म व पतिवृत धर्म पर भी प्रकाश डाला गया| कथा व्यास नें कहा की ईश्वर प्राप्ति के लिए सांसारिक साधन जरूरी नही है| आचार्य नितिन, नीरज दीक्षित नें पूजन कराया | उजमान कृष्ण कुमार दीक्षित, संस्था अध्यक्ष केदार शाह आदि रहे|