जहरीला पदार्थ खानें से महिला की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तनाव में आकर महिला नें जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| परिजनों नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | जहाँ उपचार के दौरान महिला नें दम तोड़ दिया|
जनपद एटा के राजा का रामपुर के ग्राम गढिया जगन्नाथ निवासी महिला रेखा पत्नी रिंकू को उसके देवर अमित व शिखा नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसकी हालत उपचार के बाद भी नाजुक होती चली गयी| उपचार के कुछ घंटे बाद ही महिला नें दम तोड़ दिया | सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी की उपनिरीक्षक सुधा पाल मौके पर पंहुची | परिजन शव लेकर घर चले गये|