पंचायत मित्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर संवाददाता) बाइक से आ रहा पंचायत मित्र मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए निजी वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ परीक्षण के उपरांत चिकित्सक से मृत घोषित कर दिया|
जनपद कन्नौज के जलालपुर पनवारा के ग्राम रतनापुर निवासी 37 वर्षीय जगविजय उर्फ रिंकू पाल पुत्र जगदीश पाल गाँव में पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत था| गुरुवार को वह अपाचे बाइक से मोहम्मदाबाद गया था| उसी दौरान थाना जहानगंज के ग्राम बहोरिकपुर तिराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर नें उसको जोरदार टक्कर मार दी | जिससे जगविजय गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी करिश्मा, माँ सुदामा आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक के साले अनिल कुमार नें बताया कि मृतक के 12 वर्षीय पुत्र मयंक, 9 वर्षीय जानवी, 6 वर्षीय पुत्री श्रद्धा, 4 वर्षीय पुत्र अयंक है| मृतक 5 बहनों में अकेला भाई था| थानाध्यक्ष जहानगंज भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि चालक और टेंकर को पकड़ लिया गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|