मतदाताओं को पकौड़ी खिला रहे थे ‘प्रधान जी’ फिर…..

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोकतंत्र के पर्व पर मतदाताओं का उत्साह देखनें लायक लायक है| वहीं प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह से चुस्त नजर आ रही है| निरीक्षण के दौरान प्रधान जी मतदाताओं को पकौड़ी खिलाते मिले|
दरअसल थानाध्यक्ष रणविजय सिंह फोर्स के साथ बूथों के निरीक्षण पर थे| जिसमे उन्हें राजेपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय पर बने बूथ को देखा तो प्रधान प्रदीप गुप्ता एजेंटों और मतदाताओं को पकौड़ी खिलाते मिले| जिस पर थानाध्यक्ष नें नाराजगी जाहिर की| उन्हें मौके से हटाया| थानाध्यक्ष नें बताया कि प्रधान पकौड़ी खिला रहे थे उन्हें मौके से हटाया गया |
बूथ के निकट बस्ता लगाये बीजेपी एजेंट को हटाया
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर जोगराज के बूथ के करीब बीजेपी एजेंट बस्ता लगाये था| जिसको चेतावनी देकर बूथ से दूर किया गया| बूथ के मीटर की परिधि में बस्ता लगाने की अनुमति किसी को भी नही है| वहीं बूथ के करीब लगी भीड़ को भी खदेड़ा|