मोक्ष दायिनी गंगा बन गई है गर्मी का पिकनिक स्पोट

Uncategorized

गर्मी का पारा ४३ डिग्री पर पहुंचा

फर्रुखाबाद: सूरज के कड़े तेवरों के कारण गर्मी का पारा ४३ डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुँच गया है| अब सूरज की तेज धूप व गर्मी असहनीय हो गई है| इससे अंदरूनी राहत पहुंचाने के लिए जल से स्नान अति आवश्यक हो गया है|

भीषण धूप व गर्मी के कारण दिन की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है| अब लोग मजबूरी में ही धूप में सफ़र करते हैं| नगर में एकमात्र गंगा नदी का ठंडा जल आम आदमी को राहत पहुंचा रहा है| लोग अब गंगा स्नान के बजाय अब शरीर को ठंडा करने के लिए पानी समझकर जमकर स्नान करने लगे हैं| गंगा तट के किनारे रहने वाले बच्चों की मौज आ गई है जो घंटों पानी में डुबकी लगाकर मनोरंजन करते हैं| गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु अधिकतम ५ डुबकी लगाते है|

शहर के अधिकाँश युवक गंगा को पिकनिक स्पोट समझकर वहां नहाते समय हुडदंग मचाते हैं और शरीर का मैल भी साफ़ करते हैं| बीते एक पखवारे में गंगा में डूबकर तीन युवकों की मौत हो चुकी है, ये युवक मौज-मस्ती के दौरान गंगा की तेज धारा में नहाने के लिए काफी अन्दर चले गए थे| तैरना न जानने के कारण वह वहां मौत की भंवर में फंस गए|