घर को खुला छोड़कर भागे विकास के परिजन

Uncategorized

भू माफिया का पोता है विकास दुबे

फर्रुखाबाद: लवी तिवारी के हत्यारों में प्रारम्भिक जांच-पड़ताल के दौरान विकास दुबे का नाम आया है| पुलिस ने विकास दुबे की तलाश में उसके मकान पर छापा मारा, उनको मकान खाली मिला|

दिन दहाड़े युवक लवी की ह्त्या किये जाने से इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार क्रोधित हो गये , उन्होंने अस्पताल के बाहर चीखते हुए पुलिस कर्मियों से कहा कि तुरंत जाकर विकास के घर पर छापा मरो और जो भी माँ-बहन मिले उसे भी पकड़ लाना| रेलवे रोड व पल्ला चौकी इंचार्ज जीप से साहबगंज चौराहे पहुंचे| पुलिस ने मन्दिर के निकट मकान में विकास दुबे को तलाश किया, वहां किसी के न मिलने पर दुबे पर पड़ोस के मकान में युवती से विकास के बारे में पूंछा|

जानकारी देने में आनाकानी किये जाने पर पुलिस ने महिला को बुरी तरह लताड़ा तो महिला बोली मेरे पिता भी पुलिस में हैं और मै ग्रीश चन्द्र दुबे की बहू हूँ| विकास दुबे यहाँ नहीं रहता है, तब पुलिस वाले पीछे गली के रास्ते विकास दुबे के मकान में घुसे| पुलिस ने पूरे मकान  को खंगाला लेकिन घर में कोई भी सदस्य नहीं था| मुख्य दरबाजे के अलावा सभी कमरों के ताले खुले हुए थे| पुलिस अपनी भड़ास निकालकर वापस लौट गई|

अनुमान लगाया गया कि पुलिस की तोड़फोड़ की कार्रवाई से बचने के लिए जान-बूझकर पूरा मकान खुला छोड़ा गया| विकास भू माफिया बाबा विमल चन्द्र दुबे का पोता है|