पुलिस के दबाब में सपा की किसान यात्रा निरस्त, सपाईयों से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी की पूर्व घोषित कार्यक्रम में खाकी का ग्रहण लग गया| भारी पुलिस बल एकत्रित हो गया या यूँ कहिये की सपा कार्यालय के आस-पास का क्षेत्र छाबनी में तब्दील हो गया| जिला प्रशासन ने बगैर अनुमति निकाली जा रही किसान यात्रा को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पुलिस की सख्ती के चलते सपाई किसान यात्रा निकालने में बिफल रहे| लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यालय से लोहिया प्रतिमा तक यात्रा निकाली और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
सपा के जिला कार्यालय आवास-विकास से सपा किसान यात्रा फतेहगढ़ अम्बेडकर प्रतिमा तक निकालने की पूर्व में घोषणा कर चुकी थी| भनक लगते ही सीओ राजवीर सिंह व शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि भारी पुलिस बल के साथ आवास-विकास सुबह से ही आ गये| चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगा दी गयी| दमकल की गाड़ी के साथ ही दो खाली रोडबेज भी खड़ी की गयीं|
जिसके बाद सपा नेता सचिन सिंह यादव, डॉ० जितेन्द्र यादव, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव तोषित प्रीत सिंह, सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, जीतू यादव, राघव दत्त मिश्रा, शशांक सक्सेना आदि पार्टी कार्यालय पंहुचे| पुलिस बल के चलते मात्र एक दर्जन सपाई ही पार्टी कार्यालय पंहुचे| उन्होंने पहले रणनीति बनायी| लेकिन संख्या बल कम देख और पुलिस जादा देख किसान यात्रा निरस्त कर दी|
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच डेढ़ दर्जन सपाई लोहिया प्रतिमा पर पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंहुचे और प्रतिमा को माल्यार्पण किया| सपा नेता सचिन यादव व डॉ० जितेन्द्र यादव की पुलिस से नोकझोंक भी हुई| इसके बाद उन्होंने ज्ञापन सौपा| सचिन यादव नें कहा किसान विरोधी कानून सरकार वापस ले| सरकार किसानों की मांगों को तत्काल माने| डॉ० जितेन्द्र यादव नें भी कहा कि यूपी का किसान सबसे जादा दुखी है| सपा उनके साथ है| इस दौरान सपा के पूर्व विधायक व सांसद, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी आदि नेता नजर नही आये|
घरों में सपाईयों को नजरबंद करने का प्रयास
बिना अनुमति के समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को रोका है। इसको लेकर जिले में कई समाजवादी पार्टी के नेताओं को घर में नजरबंद किया गया है। पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव के आवास पर भी पुलिस तैनात की गयी|