30 प्रतिशत पार्टी के युवा होंगे विधानसभा प्रत्याशी: आशुतोष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

bjpफर्रुखाबाद: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने जनपद आकर कार्यकर्ताओ से भेट कर विधान सभा चुनाव के सम्बन्ध में भी चर्चा की| उन्होंने साफ कहा की आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश के 30 प्रतिशत युवा कार्यकर्ताओ को पार्टी टिकट देगी| आने वाली सरकार युवाओ की सरकार होगी|

बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आशुतोष ने कहा प्रदेश की सपा सरकार ने जनता परेशान है| सपा में परिवारवाद है| जिससे प्रदेश की दुर्दशा है| युवाओ के साथ धोखा हुआ है| सैफई परिवार में जो भी बच्चा पैदा होता है उसके लिये लाल बत्ती की व्यवस्था कर दी जाती है| सपा मुखिया मुलायम सिंह अपनी पार्टी को ठीक नही रख पा रहे है| घोटालो पर घोटाले होते जा रहे है| सपा की सरकार में पुलिस भर्ती घोटाला, पीएससी घोटाला हुआ है| जिला मुख्यालयों व तहसीलो में जमकर दलाली होती है| यह सब सपा की देंन है| बसपा सरकार का खेल अब टिकट की बिक्री के चक्कर में खत्म हो गया है|

युवा सम्मेलनो के लिये प्रदेश के 110 सेक्टरो का गठन पूर्ण कर लिया गया है| हर क्षेत्र का युवा भाजपा से जुड़ना चाह रहा है| अक्तूबर माह में प्रदेश के हर जिले में युवा सम्मलेन का आयोजन होगा| जिससे युवाओ की बीजेपी से जुड़ने का अवसर मिलेगा| इस दौरान शिवम दुबे व गुंजन अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय को पकड़ी पहनाकर स्वागत किया| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जीतेंन्द्र राठौर, गोपाल राठौर, शिबांग रस्तोगी, राहुल दुबे, प्रवल त्रिपाठी, शशांक शेखर मिश्रा, शैलेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे|