3 हजार में तमंचा व 7 हजार में पिस्टल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल)निकाय चुनाव के करीब आते ही अबैध शराब व असलहो का अबैध उद्योग तेजी पकड़ गया है| कमालगंज पुलिस ने जंहा भारी मात्रा में अबैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी तो वही कंपिल पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किये| लेकिन बनाने वाले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अबैध तमंचा 3 हजार में व पिस्टल 7 हजार में बिक्री की जाती है|

बुधवार को थाना पुलिस ने बूढ़ी गंगा की कटरी के गांव सिरसा में कई जगहों पर छापा मारी की| अचानक पुलिस पंहुची देख तमंचा फैक्ट्री चला रहे संचालक रफूचक्कर हो गये| वही पुलिस ने बीच का नगला निवासी एक संचालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। थाने में हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने सिरसा के एक बड़े असलहा कारोबारी दुर्विजय शर्मा को ग्राम कमरुद्दीननगर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके बैग से तीन तमंचे बरामद बरामद किये| दुर्विजय शर्मा का पुत्र जैना भी शातिर अपराधी है| उसके व परिजनों पर कई संगीन मामले कंपिल में ही दर्ज है| | सूत्रों की माने तो जिले में अबैध असलहो का धंधा सीमावर्ती कासगंज जिला के कस्बा भरगैन से संचालित होता है| यंहा से तमंचे मुम्बई व कानपुर सप्लाई किये जाते है| जिसमे तीन हजार में तमंचा, सात हजार में पिस्टल की बिक्री की जाती है |

थानाध्यक्ष कंपिल ललित कुमार ने जेएनआई को बताया आयोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| बड़ी मात्रा में तमंचा बनाने का सामान बरामद हुआ है|