जूतों से कुचलने के विरोध में जेलों में बंद सपाइयों ने की भूख हड़ताल

Uncategorized

जिला जेल और केंद्रीय कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए| खबर है कि उत्तर प्रदेश में एक आईजी द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को गिरा कर पीटने और उसका मुह जूतों से कुचलने के विरोध में पूरे प्रदेश में जेलों में बंद सपाइयों ने भूख हड़ताल कर दी है| ये वाकया समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में वर्तमान बसपा सरकार के विरोध में चल रहे आन्दोलन के तीसरे दिन हुआ| उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, मैनपुरी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कन्नौज, हरदोई, इटावा सहित दर्जनों जिलों से मिली खबरों के अनुसार भूख हड़ताल शुरू हो गयी है|

फर्रुखाबाद में जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में तथा सेन्ट्रल जेल में पूर्व विधायक जमालुदीन सिद्दकी के नेतृत्व में राजनैतिक बंदिओं ने खाना खाने से इंकार कर दिया है|