26/11 गोली कांड में पूर्व विधायक के पुत्रों की तलाश में दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: मुम्बई हमला के बाद 26/11 तारीख पूरी दुनिया में चर्चा और सुर्खियों में आयी| वही बीते दो दिन पूर्व 26/11 को ही पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्रो व बीजेपी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त के भाई के बीच खूनी संघर्ष हुआ था| पुलिस अब पूर्व विधायक के पुत्रो कि तलाश में दबिश दे रही है| लेकिन अभी वह अपने साथियों के साथ फरार है|

बीते दिन पूर्व विधायक की पत्नी दमयन्ती सिंह के द्वारा विवादित वयान दिया गया था| जिसमे कहा गया था की यदि वह गुंडई करती तो सेनापति परिवार ना होता| यह वयान जारी होने के बाद बौखलाहट और बढ़ गयी| एक तरफ सत्ता का स्वाभिमान और दूसरी तरह अपनी व्यक्तिगत हनक की लड़ाई के साथ ही साथ पुराने घाव हरे हो रहे है|

प्रांशु दत्त द्विवेदी के द्वारा दमयंती सिंह के दोनों पुत्रो अविनाश व अभिषेक सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब पूर्व विधायक पुत्रो की तलाश में पुलिस लग गयी है| सीओ सिटी शरदचंन्द्र शर्मा ने फोर्स के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा के आवास तथा उनकी पत्नी समाजवादी पार्टी की नगर पालिका प्रत्याशी दमयंती सिंह के चुनाव कार्यालय में देर रात दबिश देकर तलाशी ली। लेकिन वह उनके हाथ नही लगे| इसी मामले में आरोपी लाला कचौड़ी वाले की तलाश में भी पुलिस ने दबिश दी| लेकिन कोई उनके हाथ नही लगा| पुलिस ने चीनीग्रान में भी दबिश दे चुकी है| लेकिन आरोपी तमंचा लहराने बाले पूर्व सभासद नौशाद के घर भी पुलिस ने दबिश दी| लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नही लगा| इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला कोटापार्चा निवासी सभासद पद प्रत्याशी अतुल शंकर दुबे को उनके आवास पर दबिश देकर हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ डीपीवीपी मतदान केंद्र पर पथराव करने व मतपेटी लूटने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस ने दमयंती के घर दबिश केबल खाना पूर्ति के लिये ही की| चर्चा है की वर्तमान कोतवाल संजीव राठौर उस समय थाना मऊदरवाजा के थानाध्यक्ष व शहर कोतवाली में एसएसआई के पद पर कार्यरत रहे जब सपा सरकार में सदर विधायक विजय सिंह थे| संजीव राठौर का नाम विजय सिंह के खास लोगो में सुमार था |
कोतवाल संजीव राठौर ने बताया की दबिश दी गयी थी| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| उन्होंने कहा की पूर्व चेयरमैंन व सपा प्रत्याशी दमयन्ती सिंह ने जो तहरीर दी है उस पर अभी मुकदमा लिखने की कोई तैयारी नही है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|
वही एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया की आरोपियों के साथ कोई सहानभूति नही होगी| दमयन्ती सिंह की तहरीर की जाँच करायी जा रही है|