26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि कांग्रेस नेताओ ने उन्हें याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। इससे पूर्व स्वर्गीय गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।स्वर्गीय गांधी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए कंप्यूटर की पहल की। आज भारत कंप्यूटर से क्रांति का वाहक बना है।उन्होंने गांधी को आधुनिक भारत का पुरोधा बताया। जिनका अनुगमन कर भारत आज दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देशवासियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और लोगों ने उनकी इस बात को माना भी।शुभम तिवारी ने कहा की राजीव ने ही देश में कम्प्यूटर को पैदा किया| उस समय लोगो ने विरोध किया था लेकिन आज वही जरूरत बन गया है| जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया व पुन्नी शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये|
इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, विनोद गुप्ता, आफ़ताब हुसैन, संजू अग्निहोत्री, अरुण अग्निहोत्री, वरुण तिवारी आदि मौजूद रहे|