डीएम ने बाढ की हकीकत परख बांटी राहत सामिग्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर) गंगा पार क्षेत्र के गाँवो में बाढ़ की हकीकत जानने जिलाधिकारी मोनिका रानी व् सीडीओ अपूर्व दुबे पंहुची| उन्होंने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और बाढ राहत सामिग्री भी ग्रामीणों को वितरित की|
क्षेत्र के ग्राम अलादपुर भटोली पंहुची डीएम व सीडीओ ने रामगंगा का कटान देखा| सीडीओ अपूर्वा दुबे ने मुन्नी देवी पत्नी जयसिंह की झोपड़ी में जाकर देखा| मुन्नी देवी ने अधिकारीयों को बताया कि बीते वर्ष बाढ़ में उनका पक्का मकान बह गया था| इस वर्ष भी मकान बनाया जोकि रामगंगा के बाढ़ के पानी से हमें तोड़ना पड़ा| कमला देवी, निर्मला व मीना से भी हाल-चाल डीएम ने लिये| महिलाओं ने किसी अन्य जगह पर रहने की मंशा जाहिर की| जिस पर तत्काल जिलाधिकारी ने 19 ग्रामीणों की सूची पीएम आवास योजना के तहत बनवायी| इसके साथ ही एसडीएम रमेश यादव को निर्देश दिये कि वह जल्द ही प्राथमिक विद्यालय अलादपुर में ग्रामीणों के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये|
डीएम ने इसके साथ ही विधालय की रसोई में ही बाढ पीड़ितों के ;लिये भोजन की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिये| इसके साथ ही लगभग तीन दर्जन बाढ पीड़ितों को राहत सामिग्री भी बांटी| सीएमओ डॉ० अरुण कुमार ने डॉक्टर सुनील पाठक, अरुण उपाध्याय अलापुर भटौली स्वास्थ्य टीम पहुंची जहां दवा बांटी गई| जिसके बाद बाशिंदों ने राशन और तेल की शिकायत की|