24 घंटे बाद फिर चोरो व ग्रामीणों में फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल)बीजेपी सरकार चोर, बदमाशो व शातिरो पर शिकंजा कसने में नाकाम शाबित हो रही है| जिसके चलते आये दिन घटनाये बढती ही जा रही है| चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि वह बीती रात में जिस गाँव में फायरिंग व लूट की घटना कर गये थे| उसे गाँव में वह बीती रात दोबारा चोरी के इरादे से पंहुचे | ग्रामीणों के जागने से पर फायर झोंक दिया|

थाना क्षेत्र के नाजिर नगला में बीते 25 सितम्बर की रात ग्रामीणों और चोरों के बीच फायरिंग हुई थी| इसकेबाद भी पड़ोस के गांव गूजरपुर में 2 घरों से 1 लाख 30 हजार नगदी सहित लाखो के जेबरात चोरी हुए थे। इसके बाद भी पुलिस से सबक नही लिया| पुलिस घटना को छुपाने में लगी रही| जिसका नतीजा यह मिला की बीती रात फिर चोरो ने घटना को अंजाम देने का मन बनाया| बीती रात पुन: चोरो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की| जब सूचना आस पास के गाँव को मिली तो नगरिया, गूजरपुर, सिरसा आदि के ग्रामीणों ने फायर किए अपने को घिरता देख चोर फरार हो गये |

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ललित कुमार , चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह, डायल 100 मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने बताया कि चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोई शराबी व्यक्ति नशे में शोर मचा रहा होगा। मौके पर चोर नही मिले ना ही फायरिंग हुई|