पुलिस ने हटवाये व्लेडयुक्त प्रतिबंधित तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: नंदी संकल्प सेना ने पुलिस के साथ मिलकर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कई गाँवो में खेत में लगे व्लेड युक्त तार हटाये | पुलिस ने ग्रामीणों को कड़े निर्देश दिये की यदि दोबारा यह तार लगाये तो कार्यवाही की जायेगी|

थाना मऊदरवाजा पुलिस के साथ नंदी सेना के कार्यकर्ता क्षेत्र के ग्राम नेकपुरखुर्द, खंदिया, अर्राहापहाड़पुर , अवाजपुर व थाना मऊदरवाजा के पीछे खेतो में लगे व्लेड युक्त तारो को काटकर हटाया गया | सभी गाँवो के प्रधान ने ग्रामीणों को प्रतिबंधित तार ना लगाने को कहा गया| पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि यदि खेतो से प्रतिबंधित तार नही हटता है तो कार्यवही की जायेगी|

विमलेश मिश्रा, विशाल दुबे, विनय शर्मा, विनय शर्मा, उमेश पाण्डेय, गौतम दुबे आदि मौजूद रहे|