220 में 23 फरियादियों को ही मिल सका सम्पूर्ण समाधान

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों को केबल लालीपाप देकर टरका दिया गया| अधिकतर फरियादी केबल भरोसे की घुट्टी पीकर ही लौट गये|
जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जादातर शिकायतें भूमि और पुलिस से सम्बन्धित ही आयी| जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूनी निवासी सुनील पुत्र रामनिवास नें शिकायत करते हुए कहा कि विकास उर्फ़ विवेक पुत्र वीरेंद्र कुमार, अनिकेत उर्फ़ देव सिंह पुत्र राजाराम, शिबेन्द्र उर्फ़ बारेलाल व शरद उर्फ़ रावेन्द्र बीते 4 जून 2019 को उसे घेर लिया और गोली मार दी|
पुलिस नें मौके से एक आरोपी शरद उर्फ़ रावेन्द्र को दबोच | अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है|एसपी नें थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिये| मुख्य रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं से सम्बंधित शिकायतें, नगर पालिका व पुलिस से सम्बन्धित ही समस्याएं आयी| कुल 220 शिकायतों में मात्र 23 शिकायतों का निस्तारण किया  सका| अन्य शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारीयों से कार्यवाही के निर्देश दिये गये|
सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर आदि रहे|