22 को बैंक कर्मीयों ने किया हड़ताल का एलान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बैंक कर्मियों के बैंकिंग सुधारो के विरोध में एसबीआई फतेहगढ़ की शाखा में प्रदर्शन कर आगामी 22 अगस्त को हड़ताल करने की घोषणा कर दी| साथ ही साथ यह भी कहा की बैंक में कर्मचरियों की कमी है|

स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के कानपुर परिक्षेत्र के महामंत्री विजय अवस्थी के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने बैंक के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया| उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी जन विरोधी बैंकिंग सुधारो का विरोध करते है| साथ ही साथ कहा की शाखाओ में कर्मचारियों की कमी है |इससे एक ओर तो बैंक कर्मियों पर कार्य का बोझ बढ़ जाता है| वही दूसरी तरफ ग्राहक साव भी प्रभावित होती है |

उन्होंने वेतन समझौता निर्धारित तिथि में लागू करने की मांग की| उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को सभी हड़ताल पर रहेंगे| फर्रुखाबाद शाखा पर प्रदर्शन किया जायेगा | साथ ही रैली निकाली जायेगी| इस दौरान श्याम कुमार अग्रवाल, राजीव पारिया, विमल अग्निहोत्री, राघवेन्द्र शर्मा, कु० अर्पिता घटक, बीरू वाथम, रामदास, उमेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे |