13 को जनपद पंहुचेगी राहुल गाँधी की संदेश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

rahul12फर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की संदेश यात्रा 13 अक्टूबर गुरुबार को जिले में पंहुचेगी| जिसके लिये कांग्रेस नेताओ ने रणनीति बना ली है| सोमबार को इस सम्बंध में बैठक भी आहूत की गयी है|

जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि राहुल की संदेश यात्रा को जनपद की सीमा रामगंगा के पुल से रिसिब किया जायेगा| जिसके बाद वह नगर में प्रवेश करेगी| वह जनपद की चारो विधानसभाओ में जाकर कांग्रेस के लिये प्रचार-प्रसार करेगी| लेकिन यात्रा में राहुल गाँधी नही आ रहे है| इसके लिये सोमबार को नेहरु रोड पर कांग्रेस नेताओ की एक बैठक भी आहूत की गयी है| जो यात्रा के स्वागत के साथ उसको सफल बनाने की रणनीति बनायेगी|