Farrukhabad: 5 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान, 6 बजे तक पड़ेंगे वोट, मोहनपुर में फायरिंग

Uncategorized

Mohanpur Deenarpur Election
फर्रुखाबाद: लोकतंत्र का उत्सव धूमधाम से मना| एक बार फिर से फर्रूखाबादियो ने ये साबित कर दिया कि इस जिले में गुंडई और दबंगई नहीं होती| छिटपुट घटना को छोड़ मतदान शांतिपूर्वक निपटा जा रहा है| 5 बजे तक 56.32 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे|

कमालगंज इलाके के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपर दीनपुर मतदान केंद्र के पास भाजपाइयों द्वारा हवाई फायरिंग की सूचना मिली है| जिससे एक बार तो मड़तां केंद्र पर हड़कम्प मच गया मगर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है और भीड़ को खदेड़ दिया गया है|

अलीगंज से एक और खबर आई है| मूजन नगला गाव के करीब एक लोधियों का माजरा पट्टी नगला है जहाँ लोधियों तक वोटर पर्ची ही मूजन नगला वालो ने नहीं पहुचने दी| इनके वोट भी मूजन नगला वालो ने ही डाल लिए| दूसरी खबर भी अलीगंज से ही है| दाऊद गंज नाम के गाव में पूरे वोट एक ही जगह डाल लिए गए| मगर फर्रुखाबाद में ऐसी कोई खबर नहीं मिली है| और न ही ऐसी परम्परा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]