फर्रुखाबाद: महान क्रांतिकारी अमर शहीद प0 राम नारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये बीजेपी से दावा ठोंक दिया है|
रविवार को तकरीबन एक सैकडा लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के लिये बॉबी दुबे ने निकाय प्रभारी शैलेन्द्रसिह राठौर व बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को आवेदन दिया| बॉबी दुबे ने बताया कि वह एक क्रांतिकारी परिवार से है जिनके घर ने देश के लिये लहू दिया है आजाद ने देश के ऊपर अपना जीवन बलिदान कर दिया है आजाद के भाई माता-पिता भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे| आजाद ने देश के लिए अपनी 21दुकान,7मकान बेच दिये|
उनके साथ बीजेपी नेता प्रभात मिश्रा, राजेश मिश्रा, अंकित तिवारी आदि रहे|
फर्रुखाबाद:(मेरापुर)रविवार को पटाखा की चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख हो गयी| जंहा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया| ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दुईया निवासी सुरेश पुत्र श्रीराम की छत पर बच्चे आतिशबाजी चला रहे थे| तभी एक आतिशबाजी की चिंगारी उसकी झोपडी पर गिर गयी| अचानक झोपडी आग का गोला बन गयी| झोपड़ी में आग लगी देख ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये| उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपडी मे रखे कपडे गददा रजाई आदि सामान चल गया।
फर्रुखाबाद:सपा में भी निकाय चुनाव की गतिविधियां आरंभ हो गई हैं। टिकट के लिए जुगाड़ भिड़ाए जा रहे हैं। अंदर खाने में उठा पटक चल रही है।जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया गया है, टिकट देने से पहले पार्टी अपनी ओर से दावेदारों का आंकलन करा रही है। टिकट के दावेदार अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वही सूत्रों की माने तो जिले की केंद्र मानी जाने वाली नगर पालिका फर्रुखाबाद से पार्टी दमयंती सिंह या महेन्द्र कटियार में से एक पर दांव खेल सकती है| अभी तक जिले की सभी नगर पंचायत व नगर पालिका मिलाकर लगभग 21 दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में किया है|
पार्टी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयन्ती सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार, सभासद रामजी वाजपेयी, मुख़्तार अहमद व मुन्ना यादव ने अपनी दावेदारी की| सूत्रों की माने तो टिकट को लेकर सपा दमयंती व महेन्द्र सिंह कटियार में से किसी एक पर दांव लगा सकती है|
वही मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से हरीश कुमार, अशोक कुमार व पंकज यादव ने अपनी दावेदारी की है| कंपिल नगर पंचायत से देवेन्द्र सिंह यादव, उदय पाल यादव पूर्व चेयरमैंन व रितेश कुमार ने आवेदन किया है| वही कमालगंज से जियाउद्दीन की पत्नी समा बेगम, अरविन्द गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता, रामेश्वर दयाल की पत्नी उर्मिला ने आवेदन किया है| नगर पंचायत शमसाबाद से सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की पत्नी शैला फारुखी, मनोज रस्तोगी की पत्नी सीमा रस्तोगी, इरशाद, पियूष यादव की पत्नी शशि यादव ने दावेदारी की|
सपा नेता के चालक ने की दावेदारी
कायमगंज नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिये सपा के पास तीन आवेदन आये है| जिसमे चन्दन कोरी, अनीता सिंह के साथ ही साथ सपा नेता रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू यादव के चालक जय सिंह ने अपना दावा ठोंका है|
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी भी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गयी है| जिसके चलते दावेदारों से लेकर पदाधिकारियों तक सभी अपना-अपना दम लगा रहे है| इसी के चलते आला कमान के निर्देश पर सपा के निकाय चुनाव के दावेदारों की परख की|
पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में पंहुचे प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने नगर निकाय के लिये सपा से दावेदारी करने वाले नेताओ की परख की|उन्होंने नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद व नगर पंचायत कमालगंज से प्रत्याशी चयन पर चर्चा की| इस दौरान दावेदारों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय में डटी रही| प्रभारी ने बंद कमरे में दावेदारों से वार्ता की|
सोमबार को प्रभारी शमसाबाद में नगर पंचायत कंपिल, नगर पालिका कायमगंज व नगर पंचायत शमसाबाद में दावेदारों की परख करेगे| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, जिला महासचिव समीर यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पुष्पेन्द्र यादव, मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) इलियास मंसूरी,महेन्द्र कटियार, तोषित प्रीत सिंह,पियूष यादव आदि रहे|
फर्रुखाबाद: बीती शनिवार की रात कायमगंज बाईपास पर सड़क किनारे पड़े युवक को लोहिया अस्पताल पहुचाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस उसे दुर्घटना बता रही है तो परिजन रूपये लूट कर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है|
108 एम्बुलेंस से बीती रात लोहिया लाये गये अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त नही हो पायी थी| सोमबार सुबह परिजनों को सूचना मिली तो परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक की पत्नी गायत्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों ने उसकी शिनाख्त 32 वर्षीय शिवसिंह राजपूत पुत्र मेघनाथ राजपूत निवासी रामनगर मोहम्मदाबाद के रूप में की| शिवसिंह के ससुर ने बताया कि उनका शहर कोतवाली क्षेत्र के साईधाम में निजी मकान है| जिसमे वह नही रहते| शिवसिंह उनकी पुत्री गायत्री देवी व दो बच्चों 11 वर्षीय पुत्री नेहा व 7 वर्षीय पुत्र भास्कर के साथ रह रहा था| यही से वह गाँव भी जाता था| शिवसिंह जनपद कन्नौज के गांव नंदपुर स्थित इंटर कालेज में अस्थायी शिक्षक थे
उन्होंने बताया कि घर से किसी दोस्त का फोन आने पर वह एक लाख रूपये लेकर गया था| उसका एक विधालय में नियुक्ति हो रही थी| घटना के बाद उसका रुपया व अन्य सामान गायब था| उन्होंने उसके एक दोस्त पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया| दरोगा दिनेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
Comments Off on क्रांतिकारी के पौत्र ने भी ठोंकी बीजेपी से दावेदारी