फर्रुखाबाद: नगर में निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में श्रधालुओ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्त मय बना दिया| इसके साथ ही साथ प्रसाद वितरण का कार्य भी किया है|
नेहरु रोड पर स्थित राधा श्याम शक्ति मन्दिर से पूरे श्रंगार और पूजा अर्चना कर उन्हें रथ पर सबार किया गया| भगवान जगन्नाथ के साथ बलराम, बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा लोहाई रोड, धुमना, नितगंजा, रेलवे रोड से होते हुये पुन: मंदिर पंहुची| शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रधालुओ ने आरती उतारी | जयकारो से नगर की लगी भक्ति मय हो गयी| इस दौरान डॉ० मनोज मेहरोत्रा, अशोक कुमार, सुरेन्द्र सफ्फड, रामचन्द्र जालान, गोपाल टंडन . रानी शुक्ला, गुनगुन आदि मौजूद रहे|
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने सीएम अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गये सिपाही के परिवार के लिये 20 लाख रुपये की चेक उसकी पत्नी को सौप दी|
कानपुर में कांस्टेबल सुरेन्द्र तिवारी की हत्या होने बाद सीएम अखिलेश यादव के कार्यालय से 20 लाख की चेक जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के पास भेजी गयी जिलाधिकारी ने सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह के सामने सिपाही की विधवा नीलेश कुमारी को दी| उन्होंने सिपाही की हत्या किये जाने पर गहरी समवेदना व्यक्त की है | सपा जिलाध्यक्ष ने कहा सीएम अखिलेश हर मुश्किल समय में जनता के साथ है|
फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल में हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहे कैदी योगेन्द्र उर्फ़ योगा की दबाकर हत्या किये जाने के आरोपी में सेंट्रल जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर संकट के बादल दिख रहे है| मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुतोष कुमार शर्मा ने जेलर और डिप्टीजेलर के खिलाफ न्यायालय में मामले को दर्ज कर कोतवाली पुलिस को 15 जुलाई तक आख्या तलब करने के आदेश दिये है|
न्यायालय में दायर याचिका में रामविलास सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र योगेन्द्र उर्फ़ योगा बीते 14 वर्ष से हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था| जेलर सुनीत कुमार चौहान, डिप्टी जेलर कृष्ण पाल सिंह संडीला, व हिमांशु रौतेला उससे रुपयों की मांग करते थे| यह बात उसने मुझे बतायी| जिसके बाद जेल अधीक्षक से इस सम्बंध में शिकायत की गयी| बीते 15 जून को आरोपियों ने उनके पुत्र की दबाकर हत्या कर दी|
आरोपियों के खिलाफ अधिकारियो से शिकायत की लेकिन कोई हल नही निकला इसके बाद न्यायालय की शरण ली| इस मामले में न्यायालय ने पुलिस से आख्या तलब की है|
फर्रुखाबाद: कंपिल पुलिस ने ट्रेक्टर व अन्य वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है | पुलिस ने दो ट्रेक्टरों सहित एक लुटेरे को दबोच भी लिया| जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा|
एसपी राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पुलिस ने चोरी के दो ट्रेक्टर सहित एक आरोपी कस्बा मांझगाँव के निवासी वासिद को दबोच लिया| उन्होंने बताया कि कंपिल एसओ सुशील कुमार को सूचना मिली की कटिया नहर के पास चोरी के ट्रेक्टर बेंचने के लिये लाये जा रहे है| जिस पर एसओ ने घेराबंदी कर दी | पुलिस देख एक आरोपी जनपद महोबा थाना चरखारी सूपा निवासी नीरज कान्त शुक्ला मौके से ट्रेक्टर छोड़ भाग गया|
पुलिस ने आरोपी वाहिद को दबोच लिया| आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के के ट्रेक्टर संभल से लेकर आते थे| संभल का वाहन चोर साजिद उर्फ़ अफसर चोरी के ट्रेक्टर की सप्लाई करता था| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया ट्रेक्टर बाँदा जनपद के बिरवा पथराई निवासी राजेन्द्र तिवारी का है| इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी लेखराज सिंह भी मौजूद रहे|
फर्रुखाबाद( कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर रोड पर विहिप कार्यकर्ताओ के घेराबंदी करने पर बाइक सबार आरोपी गौ-मॉस छोड़कर भाग गये| विहिप गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना की तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है|
बुधवार सुबह अताईपुर रोड पर विहिप कार्यकर्ताओ ने आ रहे बाइक सबार को घेरा| कार्यकर्ता पहले से ही सूचना मिलने पर दमदमा रोड पर आरोपीयो पर नजर बनाये हुये थे| तभी कार्यकर्ताओ को एक बाइक पर बोरी में गोमांस ले जाते लोग दिखे | जिस पर विहिप नेताओ ने उन्हें घेरने की कोशिश की| तो आरोपी चिलौली पठान की पतली गली में फंस गये|
जिस पर वह अपने को फंसता देख आरोपी गौ-मांस से भरी बोरी छोड़कर भाग गये| घटना के सम्बन्ध में विहिप नेता प्रदीप सक्सेना ने कोतवाली में तहरीर दी| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| गौ-मांस का सेम्पल जाँच के लिये भेजा जायेगा|
Comments Off on भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा